बसंत पंचमी का पर्व  चमोली जिले के समीपवर्ती क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

खबर शेयर करें

बसंत पंचमी का पर्व  चमोली जिले के समीपवर्ती क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

चमोली

बसंत पंचमी का पर्व गोचर व कर्णप्रयाग के समीपवर्ती क्षेत्र में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जगह-जगह लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। तथा मंदिरों व पंचायत भवन आदि में महिलाओं की कीर्तन मंडलीयों – पनाई , रावलनगर, भट्टनगर, बंदरखंड, झिरकोटी, सिरण, बमोथ, रानों, सूगी, सिरण आदि में भजन कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर में विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन चौधरी की नेतृत्व में अध्यापकों, अभिभावकों व छात्र छात्राओं ने हवन यज्ञ कर सरस्वती पूजन किया गया।

रविवार को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर श्री राम मंदिर डिम्मर के पौराणिक चौंरीचौक में पंचाग पूजा के साथ 107 वर्षीय रामलीला मंचन की तिथि निश्चित की गई। पंडित गणेश चंद्र खंडूड़ी ने पंचांग के अनुसार 10 मार्च से रामलीला मंचन की तिथि निर्धारित की। रामलीला मंडली के अध्यक्ष अशोक डिमरी, सचिव नरेश चंद्र खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र डिमरी, कलाकार समिति के अध्यक्ष पुनीत डिमरी ने बताया कि 107 वर्षीय रामलीला मंचन को भब्य रूप से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां पात्र चयन के साथ शुरू कर दी गई हैं।जिसके तहत चार मार्च मंगलवार को हनुमान ध्वज को स्थापित कर, 10मार्च से श्री राम का जन्मोत्सव भब्य रूप से मनाया जायेगा।

इस मौके पर गोवर्धन प्रसाद डिमरी, संथक्षक मोहन प्रसाद डिमरी, प्रभुकांत डिमरी, राकेश डिमरी, सत्य प्रसाद खंडूड़ी, अमित खंडूड़ी, संजय डिमरी, संदीप डिमरी, भगवती प्रसाद डिमरी, डा.गौरव डिमरी, सुबोध डिमरी, प्रेम प्रकाश डिमरी, अमरनाथ डिमरी, जयैश डिमरी, मुकेश डिमरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *