बड़े वाहनों के लिए सुनगर से हर्षिल तक व  पालीगाड़ से जानकीचट्टी तक होगा गेट सिस्टम  लागू  ।

खबर शेयर करें

बड़े वाहनों के लिए सुनगर से हर्षिल तक व  पालीगाड़ से जानकीचट्टी तक होगा गेट सिस्टम  लागू  ।
उत्तरकाशी।

 

चारधाम यात्रा के सुगम और सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग पर यातायात नियंत्रण के विशेष प्रबंध किए है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनगर से हर्षिल तक तथा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालीगाड़ से जानकीचट्टी तक बड़े वाहनों के लिए गेट सिस्टम लागू किया है। उक्त स्थानों पर सड़क मार्ग संकरे होने के कारण बड़े वाहनों के दोनों ओर से आने पर जाम लगने की ज्यादा सम्भावना रहती थी। जिसको देखते हुए प्रशासन ने इस बार यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाने का प्रयास किया है। गेट सिस्टम के तहत निर्धारित समयावधि में बारी-बारी से दोनों छोर से बड़े वाहनों को छोड़ा जाएगा,जिससे जाम और दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सकेगा। छोटे चार पहिया वाहनों का इन मार्गों पर आवागमन सुचारू रूप से जारी रहेगा। चारधाम यात्रा 2025 को स्वच्छ,सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में गंगोत्री एवं जानकीचट्टी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्लांट यात्रा मार्ग में उत्पन्न होने वाले ठोस अपशिष्ट (कूड़े) का प्रोसेसिंग,वर्गीकरण और वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित करेगा,जिससे धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनी रहेगी।    


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *