पुलिस अधिकारियो एवं कर्मचारियों को किया गया सम्मानित ।

खबर शेयर करें

पुलिस अधिकारियो एवं कर्मचारियों को किया गया सम्मानित ।
उत्तरकाशी ।

30 अप्रैल 2025 से  यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा प्रारम्भ हो गयी है, यात्रा के दौरान भारी संख्या मे श्रद्धालु माँ गंगा-यमुना जी के दर्शन को पधार रहे हैं। यात्रा को सरल, सुगम एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न करवाने  के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  के निर्देश मे उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी हर समय तत्पर हैं। शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भ्रमण कर पुलिस ड्यूटियों को चैक कर अच्छी ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरुस्कृत कर हौसला अफजाई की।
उन्होंने सभी पुलिस जवानों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठापूर्ण एवं ईमानदारी से करने के लिए प्रोत्साहित किया। पुरस्कृत कार्मिक
1- ASI प्रमोद उनियाल- चौकी प्रभारी गंगोत्री
2- ASI(TP) जितेन्द्र- गंगोत्री
3- ASI सुरेन्द्र रावत- चौकी प्रभारी लंका
4- TSI लक्ष्मण सिंह- सुक्की
5- PC प्रदीप राणा & समस्त प्लाटून(4)- गंगोत्री
6- हेड कांस्टेबल विपिन भाटी- हर्षिल आर्मी बैरियर
7- हेड कांस्टेबल प्रमोद- हर्षिल आर्मी बैरियर
8- हेड कांस्टेबल शशिकांत- सोनगाड़
9- हेड कांस्टेबल सुनील- सोनगाड़
10- कानि0(TP) विजेन्द्र- गंगोत्री
11- कानि0 पंचम राणा- चौकी गंगोत्री
12- कानि0 कुलदीप- थाना हर्षिल
13- कानि0 सुरेन्द्र- थाना हर्षिल
14- कानि0 गजेन्द्र- थाना हर्षिल


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *