*मूनाकोट के जुलपाता से भटेड़ी तक संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु ₹29.97 लाख, भटेड़ी से सिरोड़ी तक संपर्क मार्ग हेतु ₹44.42 लाख तथा मडसौन से डुगराकोट इंटर कॉलेज तक संपर्क मार्ग हेतु ₹17.94 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी*

खबर शेयर करें

देहरादून

ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विकासखंड मूनाकोट के जुलपाता से भटेड़ी तक संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु ₹29.97 लाख, भटेड़ी से सिरोड़ी तक संपर्क मार्ग हेतु ₹44.42 लाख तथा मडसौन से डुगराकोट इंटर कॉलेज तक संपर्क मार्ग हेतु ₹17.94 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी है।

 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम सभा बार्मों से हाई स्कूल तक आंतरिक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए भी ₹23.50 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी है।

 

मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद पिथौरागढ़ की कुल 04 आंतरिक संपर्क मार्गों के निर्माण हेतु ₹1.16 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र राजपुर के अंतर्गत अशासकीय डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून के बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन के निर्माण कार्यों हेतु आवश्यक उपकरण एवं सिंथेटिक टर्फ सहित प्रकाश व्यवस्था एवं फाल्स सीलिंग लगाए जाने के लिए ₹19.18 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी है।

 

इस धनराशि की वित्तीय स्वीकृति भी मुख्यमंत्री घोषणा के तहत प्रदान की गई है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *