नगरपालिका क्षेत्र गौचर के सांस्कृतिक मंच पर अहिल्याबाई होलकर का त्रिशताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया
Chamoli
नगरपालिका क्षेत्र गौचर के मेला मंच पर भारतीय जनता पार्टी संगठन जनपद चमोली द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर का त्रिशताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शोभा यात्रा निकली गई तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किऐ गये।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल उपस्थित रही। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शशि देवली ने अहिल्याबाई होलकर जी के द्वारा किए गये सामाजिक कार्यों की सराहना की गई एवं अहिल्याबाई जी द्वारा गौचर की भूमि को दान स्वरूप गौ चरान के लिए दान किया गया था यह जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को दी गई।

वहीं मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत के द्वारा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए उनके कार्यों को जनता के समक्ष रखा गया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल के भारतीय जनता पार्टी द्वारा अहिल्याबाई एवं अन्य महापुरुषों की जयंती कार्यक्रमों की व्याख्या की गई।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, भाजपा गौचर नगर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, दर्जाधारी मंत्री हरक सिंह नेगी, दर्जाधारी मंत्री रामचंद्र गौड़, दर्जाधारी मंत्री एवं जनपद के प्रभारी विजय कप्रवण, पूर्व विधायक बद्रीनाथ राजेंद्र भंडारी, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा मंडल महामंत्री नितेश चौधरी, ईश्वर नेगी, दर्शन कंडारी, सुरेंद्र पुंडीर, वीरेंद्र नेगी, अजय बिष्ट, रंजन नेगी, सभाषद चेतन बिष्ट, पूर्व सभाषद अनिल नेगी, पवित्र बिष्ट, जयंती देवी, काजल भंडारी, कृष्णा रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, गजेंद्र नयाल, अनूप नेगी, नवीन टाकुली,बलवंत सिंह, महेंद्र राणा, लक्ष्मण रावत आदि उपस्थित थे।
