भालू के हमले में चारावाहक गंभीर रूप से घायल, श्रीनगर में चल रहा इलाज

खबर शेयर करें

भालू के हमले में चारावाहक गंभीर रूप से घायल, श्रीनगर में चल रहा इलाज

चमोली

जिले के नंदानगर घाट ब्लॉक के अंतर्गत सीक गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब जंगल में बकरियां चराने गए चारावाहक पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में चारावाहक मोहन सिंह (48 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय खिलाफ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मोहन सिंह रोज की तरह अपनी बकरियों को लेकर जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने उन पर पीछे से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। उनके साथ मौजूद अन्य चारावाहकों ने शोर मचाकर किसी तरह भालू को वहां से भगाया और तुरंत गांव में सूचना पहुंचाई।

घटना स्थल गांव से करीब 9 किलोमीटर दूर होने के कारण ग्रामीणों को वहां तक पहुंचने में काफी कठिनाई हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल मोहन सिंह को 108 एम्बुलेंस की सहायता से स्वास्थ्य समुदाय केंद्र नंदानगर घाट पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके सिर और शरीर पर गहरे घावों का उपचार किया। और डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मोहन सिंह को तत्काल बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया। फिलहाल उनका उपचार श्रीनगर बेस अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

स्थलीय प्रतिनिधि कुंवर सिंह ने बताया कि यह इलाका भालू और अन्य जंगली जानवरों की गतिविधियों से अक्सर प्रभावित रहता है। उन्होंने वन विभाग से ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने और वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *