गौचर / चमोली।
सात दिवसीय औधौगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर की पहली सांस्कृतिक संध्या स्कूली बच्चों व लोक जागर डॉ पम्मी नवल के नाम रही
सात दिवसीय औधौगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर की पहली सांस्कृतिक संध्या विद्यालयी बच्चों व उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक जागर गायिका डां पम्मी नवल के नाम रही ।

कार्यक्रम की शुभारंभ मेलाधिकारी सोहन सिंह रांगड ने दीप प्रज्वलित कर किया ।
विद्यालयी छात्र – छात्राओं से प्रारंभ हुई लोक नृत्य व लोक गीत की प्रस्तुतियों ने मेले में चार चांद लगा कर भारी संख्या में पहुंचे दर्शकों का मनोरंजन कर खूब तालियां और वाहवाही लूटी।दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद प्रसिद्ध लोक जागर गायिका डा. पम्मी नवल और उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुतियां जागरो से उपस्थिति दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डां पम्मी नवल ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत भैरव जागर हुरणी कु दिन,कन लग्ली बाडुली ,नन्दूं का दादा कख छा,अब आई देवतू की संध्या की बारी को दर्शकों ने खूब सराहा साथ ही मृणाल रतूड़ी ने हे नन्दा है गौरा, रम झम स्याली, मैं पहाडू कु रेवासी तू दिल्ली रौण वाई जैसी प्रस्तुतियों पर दर्शक खूब झूमते रहे। अतिथियों व दर्शकों ने भी इन प्रस्तुतियों की सराहना की।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड, पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, तहसीलदार सुधा डोभाल, सभासद विनोद कनवासी, पूनम रावत, महादेव बहुगुणा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र नेगी बद्री, पूर्व सांसद प्रतिनिधि नवीन टाकुली, जयकृत बिष्ट, पालिका कर्मी सुबोध रावत, रोशन पुंडीर, डॉ कैलाश शैली, हार्डवेयर प्रो. बीरेंद्र सिंह नेगी, सहकारी समितियों अध्यक्ष भूपेन्द्र नेगी, गणेश ज्वैलर्स के प्रो. उमेश यादव, दिनेश बिष्ट तथा पुलिस के आलाधिकारी व जवान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद नजर आये।
वहीं दूसरी ओर मेले में सम्पन्न हुई स्कूली बच्चों के प्राथमिक वर्ग की लोक नृत्य व लोक गीत प्रतियोगिता में संस्कार द सेकेंडरी हाई स्कूल गौचर ने प्रथम, ब्रिटिश स्कूल गौचर ने द्वितीय व शिवालिक पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी के जूनियर वर्ग में पीएम श्री राबाइका गौचर ने प्रथम, शिवालिक पब्लिक स्कूल ने द्वितीय व संस्कार द सेकेंडरी स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की लोकनृत्य इस प्रतियोगिता में पीएम श्री राइका गौचर ने प्रथम, राबाइका गौचर ने द्वितीय व भक्तराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में प्रधानाचार्य राइका गौचर शिशुपाल सिंह नेगी व प्रधानाचार्य राबाइका गौचर डॉ सुमन ध्यानी शर्मा और उनकी टीम ने सहयोग किया।
मेले में आयोजित महिला वर्ग की क्रास कंट्री दौड़ में एचएनबी विश्व विद्यालय की खुशी बिष्ट ने प्रथम, जीजीआईसी गोपेश्वर की अंजू बिष्ट ने द्वितीय व पीजी कॉलेज गोपेश्वर की ईशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंण्डर 16 वर्ष बालकों की इस दौड़ में एसपीबीएम गोपेश्वर का आयुष फर्स्वाण ने प्रथम, जीआईसी जोशीमठ का शिवम द्वितीय रहा। पुरूष वर्ग की इस क्रास कंट्री दौड़ में राइका बैरांगना का रोहित प्रथम, रामणी का विजय द्वितीय व जीआईसी बैरांगना का रितुल तीसरे स्थान पर रहा। जबकि अंडर 16 वर्ष की बालिकाओं की इस दौड़ में जीआईसी बैरांगना की कु. आरूषी व निशा क्रमश प्रथम व द्वितीय तथा राबाइका गोपेश्वर तीसरे स्थान पर रही।
