राजकीय मेला गौचर के तीसरे दिन उत्सव समूह श्रीनगर गढ़वाल द्वारा चक्रव्यूह मंचन आकर्षण का केंद्र बना

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली।

राजकीय मेला गौचर के तीसरे दिन उत्सव समूह श्रीनगर गढ़वाल द्वारा चक्रव्यूह मंचन आकर्षण का केंद्र बना


73 वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर के तीसरे दिन आयोजित हुऐ उत्सव समूह श्रीनगर द्वारा लोक नाट्य ‘चक्रव्यूह’ का गढ़वाली बोली में शानदार प्रदर्शन मेलार्थियों के मध्य आकर्षण का केंद्र बना रहा।जिसको देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
यह मंचन गौचर मेला मैदान में आयोजित किया गया। जहाँ उन्होंने महाभारत की कथा को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया। इस प्रदर्शन को दर्शकों द्वारा सराहा गया, और यह समूह के निर्देशन और प्रस्तुति की सराहना का कारण बना।


उत्सव समूह के डॉक्टर राकेश भट्ट ने बताया कि गढ़वाली बोली में ‘चक्रव्यूह’ का मंचन हम लगभग पूरे देश में कर चुके हैं जिसमें हमारी टीम महाभारत के युद्ध के १३वें दिन की घटनाओं को चित्रित करती है, विशेष रूप से अभिमन्यु वध और उसके बाद अर्जुन की जयद्रथ को मारने की प्रतिज्ञा मुख्य है।
इस अभिनय में सभी
कलाकार अभिमन्यु शिवम् शेव
कृष्णा मुकेश नेगी(संवाद गायन आदि भी), युधिष्ठिर अर्जुन रावत,भीम दिगम्बर नेगी, अर्जुन सुधीर डंगवाल, नकुल शेखर काला, सहदेव विपिन पुरोहित, सात्यकि शैल जुयाल, धृष्टद्युम्न श्याम सिंह बिष्ट, द्रौपदी आरती रावत, कुंती दीक्षा खंडूरी


जयद्रथ राहुल बिष्ट,दुशासन शीशपाल रावत, कर्ण मदन मोहन, अश्वत्थामा रोहित, कृपाचार्य देवेंद्र,शल्य श्रेयस,
लक्ष्मन हिमांशु, शकुनि हरीश भट्ट, दुर्योधन दीपक नेगी ने दर्शकों को बांधे रखा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *