प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री  गणेश जोशी ने गुरुवार को जिलाधिकारी सभागार, गोपेश्वर में विभागीय समीक्षा बैठक की।

खबर शेयर करें

चमोली

प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री  गणेश जोशी ने गुरुवार को जिलाधिकारी सभागार, गोपेश्वर में विभागीय समीक्षा बैठक की।

जनपद चमोली में कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। मंत्री ने राज्य मिलेट मिशन के अंतर्गत कृषि क्षेत्रफल बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसानों को मोटे अनाज की ओर प्रोत्साहित किया जाए, जिससे पोषण और आजीविका दोनों को मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि हॉर्टीकल्चर में नवीन तकनीकों का उपयोग बढ़ाया जाए तथा किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उपकरण समय पर उपलब्ध कराए जाएं।

मंत्री ने संचालित योजनाओं को निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य उद्यान अधिकारी को लिलीयम पुष्प उत्पादन एवं मशरूम उत्पादन से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में कृषि एवं उद्यान क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए सभी अधिकारियों को बधाई दी। मंत्री श्री जोशी ने निर्देशित किया कि बेहतर कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया जाए, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा वाइब्रेन्ट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। मंत्री ने कहा कि योजनाओं के माध्यम से जनपद का सर्वांगीण विकास और कायाकल्प संभव है, इसके लिए सभी विभाग सामंजस्य के साथ कार्य करें।

भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, महामंत्री विनोद कनवासी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सी.एस.ए. गुप्ता, उद्यान अधिकारी नितेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *