विकासखंड पोखरी के गोदली गांव में आटा चक्की का दरवाजा तोड़ कर चक्की को भालू ने पहुंचाया नुकसान

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली

विकासखंड पोखरी के गोदली गांव में आटा चक्की का दरवाजा तोड़ कर चक्की को भालू ने पहुंचाया नुकसान

विकासखंड पोखरी के गोदली गांव में दिगम्बर सिंह की आटा चक्की का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा भालू खाने को कुछ नही मिला तो, उसने चक्की को ही तोड़ डाला। बताया गया कि चक्की पर पिसाई करने के बाद न तो आटा था और नही पीसने के लिए अनाज था। शुक्रबार रात्रि को आटा खाने के इरादे से भालू दरवाजा तोड़कर चक्की में गया तो खाने के लिए कुछ नही मिला तो गुस्से में आकर चक्की पर लगा सामान तोड़ डाला।
चक्की मालिक दिगम्बर सिंह ने बताया कि सुबह देखा कि चक्की घर का दरवाजा खुला गया था, उसका दरवाजा किसने खोला तो जाकर देखा कि उसकी चक्की में लगे सामान की तोड़फोड़ कर रखी है। उसने आसपास के लोगो को बुलाया तो चक्की के अंदर भालू के पंजे दिखने से पता चला कि यह भालू की करामात है।
भालू के दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर तोड़फोड़ की घटना से लोगो में भय बन गया है कि कभी भी भालू इस प्रकार की हरकत से घरो में भी घुस सकता है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *