दून अस्पताल के त्वचा रोग विभाग द्वारा सीएमई का आयोजन

खबर शेयर करें

दून अस्पताल के त्वचा रोग विभाग द्वारा सीएमई का आयोजन

देहरादून।

दून अस्पताल के त्वचा रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. श्रुति बर्नवाल द्वारा सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक सीएमई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. नवीन कंसल (एआईआईएमएस ऋषिकेश), डॉ. वाई.एस. बिष्ट (जॉली ग्रांट अस्पताल), डॉ. नीति कुमारी (श्री महंत इंद्रेश अस्पताल) और डॉ. आर्टेरियो (हरिद्वार मेडिकल कॉलेज) ने अपने-अपने पीजी रेज़िडेंट्स के साथ भाग लिया।
सीएमई में लगभग 15 जटिल और दुर्लभ त्वचा बीमारियों पर विस्तृत चर्चा की गई, जो आमतौर पर नहीं पाई जातीं। इस कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल द्वारा ढाई क्रेडिट आवर प्रदान किए गए।
सीएमई का सफल संचालन त्वचा विभाग की टीम—डॉ. भाव्या, डॉ. आदित्य, डॉ. कृति जैन और डॉ. मनजीत—द्वारा किया गया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *