एक दिवसीय इन्जक्टेबल , इंजेक्शन अंतरा का दिया गया प्रशिक्षण

खबर शेयर करें

एक दिवसीय इन्जक्टेबल , इंजेक्शन अंतरा का दिया गया प्रशिक्षण

श्रीनगर गढ़वाल 

श्रीनगर स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत जनपद में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात चिकित्सकों व नर्सिंग अधिकारियों को एक दिवसीय इन्जक्टेबल , इंजेक्शन अंतरा का प्रशिक्षण दिया गया।
बतौर प्रशिक्षक प्रोफेसर डाo नवज्योति बोरा ने प्रतिभागियों को अंतरा इंजेक्शन को प्रयोग में लाने की विधि, लाभार्थियों की कांउसलिंग, इंजेक्शन के प्रभाव व सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।
उनके द्वारा बताया गया कि परिवार नियोजन साधनों में यह अंतरा इंजेक्शन पूरी तरह सुरक्षित व असरदार है। जो महिलायें गर्भनिरोधक के अन्य साधनों का प्रयोग नही कर रही है वे इस विधि का प्रयोग कर सकती हैं महिलायें अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए हर तीन महीने में इस कन्ट्रासेप्टिव
इंजेक्शन का प्रयोग कर सकती हैं इसका कोई साइडइ फेक्ट नही है
लम्बे समय तक अनचाहे गर्भ से बचाव के लिए इसे हर तीन महीने में
लगवाना आवश्यक है जो कि लगवाने के तुरन्त बाद प्रभावी हो जाता है।
बच्चा होने के बाद यदि महिला तुरन्त गर्भवती नही होना चाहती तो प्रसव के डेढ माह बाद व माहवारी के दिनों में 1 से 7 दिन के बीच अंतरा लगाया जा सकता है प्रसव के बाद भी अंतरा लगवाने से मां के दूध व बच्चे पर कोई भी प्रभाव नही पडता। यह सेवा शुरू करने से पहले प्रशिक्षित चिकित्सक द्वारा कुछ जांचें करवाना आवश्यक है। इस गर्भनिरोधक के इस्तेमाल से पूर्व लाभार्थी की गोपनीयता सुनिश्चित की जाती है। प्रशिक्षण में ब्लाक स्तर से आये चिकित्सा अधिकारी और नर्सिग अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान परिवार नियोजन परामर्शदाता विजय लक्ष्मी, आईईसी समन्वयक शकुंतला नेगी चिकित्सा अधिकारी डॉo निवेदिता, डॉo चर्चिल चौहान, डाo गौतम कुमार,नर्सिंग अधिकारी सोनिया,स्मिता बिष्ट,विनीता शर्मा आदि मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *