वार्षिकोत्सव समारोह में
मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित ।
उत्तरकाशी/
विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र सम्मान और वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में नाम के साथ ही उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सोमवार को विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में आयोजित मेधावी छात्र समान और वार्षिकोत्सव का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने किया। इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री
रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि विद्यालय का अनुशासन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की गरिमा और विद्यार्थियों की उत्कर्षशील प्रतिभा यह स्पष्ट रूप से प्रमाणित करती है कि आने वाला उत्तराखंड ज्ञान, संस्कार, नवाचार और समर्पण की नई ऊँचाइयों को स्पर्श करने के लिए पूर्णतः तत्पर है। यह वार्षिकोत्सव केवल प्रतिभा-प्रदर्शन का मंच भर नहीं रहा, बल्कि देवभूमि उत्तराखंड की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा, उसकी जीवंत ऊर्जा और उसकी मौलिक पहचान का एक सशक्त एवं प्रभावशाली उत्सव बनकर उभरा हैं ।
प्रधानाचार्य नत्थीलाल बंगवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त कर सालभर में विद्यालय के खेल और शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, राज्यमंत्री रामसुंदर नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष मनोज कोहली, ब्लाॅक प्रमुख रणबीर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर चौहान, सहित सैकड़ो छात्र छात्राये उपस्थित थी ।
