9.57 लाख की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

9.57 लाख की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

कोटद्वार ।

थाना कोटद्वार पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने के नाम पर एक महिला से 9.57 लाख की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को सोमवार को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 अक्तूबर को स्थानीय निवासी पूनम देवी ने कोतवाली में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर एक व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया और उनसे शेयर मार्केट में निवेश कराया गया। उक्त ग्रुप के माध्यम से साइबर ठगों ने उनसे 9.57 लाख का निवेश कराया और कोई लाभनहीं दिया गया । इससे उन्हें अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ और उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह और क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह तनवार के नेतृत्व में गठित पुलिस ने सर्विलांस और बैंक डिटेल के माध्यम से साक्ष्य एकत्रित करते हुए में मामले में संलिप्त आरोपी 36 वर्षीय इस्तियाक पुत्र दिन मोहम्मद, निवासी सादुल्लाबाद, अलवीनगर, लोनी देहात, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, हाल निवासी शिव विहार मदिना मस्जिद गली नंबर 14, थाना करावल नगर, पूर्वी दिल्ली को गाजियाबाद से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *