जोशीमठ में सी-बकथॉर्न पर एक दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित

खबर शेयर करें

जोशीमठ में सी-बकथॉर्न पर एक दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित

जोशीमठ।

नॉन-टिम्बर फॉरेस्ट प्रोडक्ट्स के अंतर्गत समुदाय आधारित कृषक उत्पादकों के लिए सी-बकथॉर्न (बद्रीफल) के प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन विषय पर एक दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन जोशीमठ में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डीएफओ के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, उप प्रभागीय वनाधिकारी सुमन, रेंज अधिकारी श्री गौरव नेगी सहित एनडीबीआर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र में विशेषज्ञ वक्ता डॉ. विजय भट्ट (सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक,एवं डॉ. बी. लक्ष्मी ने सी-बकथॉर्न के वैज्ञानिक प्रसंस्करण, पोषण गुणों, मूल्य संवर्धन एवं विपणन की विस्तृत जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में लौंग, झेलम, सुकी, तोलमा सहित विभिन्न सीमांत ग्रामों से आए कृषकों एवं प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की। विशेषज्ञों द्वारा सी-बकथॉर्न से जूस, स्क्वैश, जैम, तेल सहित अन्य मूल्यवर्धित उत्पादों के निर्माण की व्यावहारिक विधियों का प्रदर्शन भी किया गया।
वक्ताओं ने बताया कि सी-बकथॉर्न पोषक तत्वों, विटामिन-सी एवं एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर एक अत्यंत उपयोगी फल है, जिसके माध्यम से पर्वतीय क्षेत्रों में स्वरोजगार, आजीविका संवर्धन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है। साथ ही पैकेजिंग, गुणवत्ता नियंत्रण और बाजार से जुड़ाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में इस प्रकार के और कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *