विकासखंड पोखरी के भिकोना गांव के पास भालू पकड़ा गया

खबर शेयर करें

चमोली 

विकासखंड पोखरी के भिकोना गांव के पास भालू पकड़ा गया
विकासखंड पोखरी के भिकोना गांव के पास देहरादून चिड़ियाघर से आई टीम ने रात दो बजे के लगभग छह वर्ष के मादा भालू को ट्रेंकुलाइज से बेहोश कर पिंजरे में कैद कर लिया है। यह भालू क्षेत्र में दहशत फैला रहा था। आवादी क्षेत्र में पहुंच कर लोगों में दहशत व परेशान पैदा कर रहा था। चमोली जनपद का विकासखंड पोखरी सर्वाधिक भालू प्रभावित क्षेत्र है। यहां आऐ दिन भालू लोगों पर हमला कर रहा है। बीते दिनों भालू हरिशंकर स्कूल में जा घुसा जहां उसने एक कक्षा छठवीं के छात्र को घसीटते हुए 30 मीटर दूर खाई में फैंक दिया। कक्षा आठवीं की छात्रा ने शोर मचा कर उसे भगाया। इसी को देखते हुऐ प्रमुख वन संरक्षक रंजन कुमार मिश्रा के निर्देश पर देहरादून चिड़ियाघर से डा. प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम भालू पकड़ने के लिये पोखरी पहुची।
शनिवार रात को करीब दो बजे टीम ने एक छह साल के मादा भालू को ट्रेंकुलाइज किया। उसके बाद उसे पिंजरे में रखा गया और मोहनखाल लाया गया। भालू इतना विशालकाय है कि वन कर्मी भी डर गये।
केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश कुमार दुवे ने बताया कि भालू को भिकोना के पास ट्रेंकुलाइजर कर पकड़ा गया है। देहरादून से पहुची चिड़ियाघर की टीम ने भालू को पकड़ा है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *