नारायण सिंह बिष्ट को गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

खबर शेयर करें

नारायण सिंह बिष्ट को गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

थराली।
नववर्ष के अवसर पर स्थाई राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट को सर्वसम्मति से गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया किया गया है।

अभियान के संरक्षक व मार्ग दर्शक सैनिक शिरोमणि मनोज ध्यानी ने बताया लगातार राजधानी के लिए संघर्ष करने वाले कर्मठ इमानदार नारायण बिष्ट को यह दायित्व सौपा गया है । जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिए गए निर्णय के तहत नारायण सिंह बिष्ट को अध्यक्ष बनाए जाने के बाबत पत्र कोर कमेटी प्रबंध कार्यकारणी सदस्य मदन भंडारी ने सौंपा, इस मौके पर बिष्ट ने प्रदेश में स्थाई राजधानी के सवाल को लेकर गैरसैंण राजधानी के पक्षधर लोगों से लामबंद होने की अपील की है।

केंद्रीय प्रबंधकारिणी कोर कमेटी सदस्य मदन भंडारी ने कहा कि गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के 554 दिनों का निरंतर धरना प्रदर्शन के फलस्वरूप ही गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा हुई, कहा कि गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान ने आधी लडाई जीती है, आधी अभी बाकी है, और अब समय आ गया है कि बाकी अधूरी लड़ाई को जीतकर गैरसैण को प्रदेश की स्थाई राजधानी बनाई जाए।
इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा यह एक बड़ी जिम्मेदारी है इसे निभाने के लिए क्षेत्र के सभी लोगों को एकजुट होना पड़ेगा और सरकार को मजबूरन गैरसेंड को स्थाई राजधानी घोषित करने के लिए विवश करना पड़ेगा। और कहा 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अगर सरकार स्थाई राजधानी नहीं घोषित करती तो क्षेत्र की जनता के पास बहुत सारे विकल्प अभी बाकी है। नारायण बिष्ट के अध्यक्ष बनने पर मदन सिंह भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलबीर रावत, हीरा प्रसाद गैड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र लाल आर्य,लक्ष्मण सिंह खत्री, कुनाल मेहरा, संजय नेगी राहुल नेगी आदि ने खुशी व्यक्त की है ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *