जंगल में घास लेने गई महिला की खाई में गिरकर मौत हुई है। एसडीआरएफ ने रैस्क्यू कर शव को खाई से निकाला।

नगरपालिका क्षेत्र गौचर के बसन्तपुर शैल के जंगल में मिली महिला का शव

चमोली 

जंगल में घास लेने गई महिला की खाई में गिरकर मौत हुई है। एसडीआरएफ ने रैस्क्यू कर शव को खाई से निकाला।
बताया गया कि किरण देवी पत्नी प्रकाश सिंह, उम्र- 38 वर्ष, निवासी रावलनगर, गौचर सुबह घास लेने जंगल गई थी, जो सांय तक वापस नहीं लौटी, स्वजनों ने खोजबीन की तो उसका कोई पता नहीं चला। सांय को एसडीआरएफ पोस्ट गोचर को सूचना मिली कि एक महिला प्रातः जंगल में घास लेने दुआ के जंगल में गई थी, जो देर सायं तक घर वापस नहीं लौटी है।

जंगल में घास लेने गई महिला की खाई में गिरकर मौत हुई है। एसडीआरएफ ने रैस्क्यू कर शव को खाई से निकाला।
सूचना पर इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, घटनास्थल पर सघन सर्चिंग के दौरान महिला के खाई में गिरने की पुष्टि हुई, जिसके उपरांत टीम द्वारा दुर्गम एवं कठिन भू-भाग में रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू कार्य करते हुए मृतका के शव को खाई से बाहर निकाला तथा लगभग तीन किलोमीटर दूरी तक पैदल स्ट्रेचर के माध्यम से रोड हेड तक लाया गया। इसके पश्चात आवश्यक कानूनी कार्यवाही हेतु शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।