चमोली के दो बालिकायें व दो बालक दिखाएंगे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड में अपना जोहार

खबर शेयर करें

 

चमोली
चमोली के दो बालिकायें व दो बालक दिखाएंगे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड में अपना जोहार


जनपद चमोली के लिए गौरव का विषय है कि एनसीसी के चार प्रतिभाशाली कैडेटों का चयन 26 जनवरी को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन किया गया है। यह चयन कैडेटों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम है।
शिवानंद नौटियाल महाविद्यालय की दो बालिका कैडेट, आइसा पुत्री विक्रम सिंह, ग्राम सेंज तथा तनुजा पुत्री लक्ष्मी देवी, ग्राम सिमली, ने एनसीसी का सी सर्टिफिकेट प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। दोनों कैडेट लंबे समय से एनसीसी गतिविधियों में सक्रिय रही हैं और विभिन्न शिविरों एवं कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं।


वहीं दो बालक कैडेट बी सर्टिफिकेट के साथ परेड के लिए चयनित हुए हैं। इनमें शाहिल कुमार पुत्र मनतोष कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग, ग्राम कर्णप्रयाग तथा अरुण सिलोड़ी पुत्र अशोक सिलोड़ी ,ग्राम सिलोड़ी नारायणबगड़, हेमंती नंद गढ़वाल केंद्रीय विश्व विद्धयालय श्रीनगर मै अध्यन रथा हैं। दोनों कैडेटों ने कठिन चयन प्रक्रिया में अनुशासन, शारीरिक दक्षता और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। वही एन सीसी के प्रभारी डॉ नरेंद्र पनघल ने कहा कि दोनो बालिकाएं होने हार है विधयाल का नाम रोशन किया ऐसे बच्चो पर हमे गर्व है

चारों कैडेटों के चयन से जनपद चमोली, संबंधित शिक्षण संस्थानों और उनके परिवारजनों में हर्ष का माहौल है। जनपदवासियों ने कैडेटों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रसेवा में निरंतर योगदान की कामना की है


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *