पोखरी विकासखंड की ग्राम पंचायत करछुना में पांडव नृत्य के प्रति लोगों में खासा उत्साह

खबर शेयर करें

 

चमोली। 
पोखरी विकासखंड की ग्राम पंचायत करछुना में पांडव नृत्य के प्रति लोगों में खासा उत्साह

पोखरी विकासखंड की ग्राम पंचायत करछुना में पांडव नृत्य को लेकर ग्रामीणों में खाशा उत्साह दिखाई दे रहा है। ग्रामवासियों की सहभागिता से आयोजित पांडव नृत्य देखने के लिऐ लोगों की भीड़ उमड़ रही है।


पांडव लीला में नारायण पाश्र्व के रूप में आकाश नेगी, युधिष्ठिर दिनेश नेगी, अर्जुन जगदीश नेगी, भीम विपुल नेगी, नकुल आयुष नेगी, सहदेव आयुष नेगी, द्रौपदी सचिन कण्डारी, हनुमान ताजवर नेगी, घटोत्कच नीरज नेगी, और पांडव वीर के पाश्र्व की भूमिका में कुशाल नेगी का नृत्य व लीला मंचन को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।
पांडव लीला समिति के अध्यक्ष कुशाल सिंह नेगी ने कहा कि 30 दिसंबर से शुरू हुई पांडव नृत्य में 31 दिसंबर को पांडवों का जन्म, 01 जनवरी को नारायण वृक्ष का आगमन और कृष्ण जन्म,02 जनवरी को द्रौपदी स्वयंवर, 03 को द्रौपदी चीर हरण, 04 को कीचक वध लीला व नृत्य को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।

सोमवार 05 जनवरी को दुर्योधन वध लीला का मंचन किया जा रहा है। 06 जनवरी को गैंडा वध कौथिग की लीला व नृत्य कू साथ 07 जनवरी को भव्य जल कलश शोभायात्रा के साथ आराध्य देव रावल देवता व पांडवों की विदाई उपरांत प्रसाद वितरण के साथ दस दिवसीय पांडव लीला / नृत्य संपन्न हो जायेगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *