जब संसार में अत्याचार और व्यभिचार बढ़ता है तब तब भगवान का अवतार होता।

खबर शेयर करें

जब संसार में अत्याचार और व्यभिचार बढ़ता है तब तब भगवान का अवतार होता।

 

थराली।

पिंडरघाटी बहुद्देशीय विकास एवं सांस्कृतिक समिति थराली के द्वारा कुलसारी के मैदान में दस दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिवस मे नट नटी का अभिनय प्रस्तुत किया गया। सूत्रधार पंडित रामकृष्ण चंदोला ने कहा कि जब जब संसार में अत्याचार और व्यभिचार बढ़ता है तब तब भगवान का अवतार होता है। जब राक्षसों का अत्याचार चरम सीमा पर था और रावण ने अपनी शक्ति के बल पर ऋषि मुनियों और देवताओं पर अत्याचार किए तब भगवान राम धरती पर अवतरित हुए। उन्होंने कहा कि कुलसारी में पहली बार रामलीला के मंचन से भक्त और क्षेत्रवासी अभिभूत है। वर्तमान समय में इस प्रकार के आयोजनों की बहुत प्रासंगिकता है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रेम चंद्र देवराडी, नंदाबल्लभ देवराड़ी, संतोष पंत,कैलाश थपलियाल, ग्राम प्रधान अनीता भंडारी,मनीष सती,गोविंद सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *