पंचतत्व में विलीन हुआ शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह का पार्थिव शरीर

खबर शेयर करें

पंचतत्व में विलीन हुआ शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह का पार्थिव शरीर
रुद्रप्रयाग।

15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह का पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गया। मंगलवार प्रातः उनके पैतृक गांव आगर, दशज्यूला में अंतिम दर्शन के बाद रुद्रप्रयाग संगम पर सेना की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके पश्चात उनका अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार के दौरान सेना के जवानों ने शहीद को सलामी दी। इस दौरान वातावरण ‘भारत माता की जय’ और ‘शहीद अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह ग्राम आगर, दशज्यूला (जनपद रुद्रप्रयाग) के निवासी थे। वे 15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे और 18 जनवरी 2026 को अरुणाचल प्रदेश में मातृभूमि की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।
शहादत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। क्षेत्रवासियों ने शहीद की वीरता और देशभक्ति को नमन करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *