दिल्ली पब्लिक स्कूल फ़रीदाबाद का वार्षिकोत्सव संपन्न
देहरादून
दिल्ली पब्लिक स्कूल, फ़रीदाबाद के वार्षिक उत्सव ‘नवसृजन–मिशन जीवन’ में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी ने विद्यार्थियों से संवाद किया।
छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने प्रकृति के साथ मानव की एकता और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावशाली संदेश दिया, जिससे मंत्री गहराई से प्रभावित हुए।
अपने संबोधन में यादव ने युवाओं को पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने नागालैंड जैसे क्षेत्रों के उदाहरण साझा कर पारंपरिक और सतत जीवन पद्धतियों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर आईटी प्रमुख यौगेश राव ने बताया की कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का सशक्त संदेश दिया।
