गौचर में यंग अचीवर्स काॅम्पिटिशन का हुआ भव्य आयोजन*

खबर शेयर करें

  1. गौचर / चमोली।
    *गौचर में यंग अचीवर्स काॅम्पिटिशन का हुआ भव्य आयोजन*
    हिमालय कोचिंग एवं ओलंपिक्स जिम की पहल पर गौचर के स्कूलों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता दिखाई दी है। नगरपालिका क्षेत्र के विद्यार्थियों को एक सशक्त शैक्षणिक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यंग अचीवर्स काॅम्पिटिशन का इंटर – स्कूल का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन हिमालय कोचिंग एंड ट्यूशन पाॅइंट, गौचर तथा ओलंपिक्स जिम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
    रविवार को नगरपालिका सभागार में आयोजित‌ यह इंटर – स्कूल प्रतियोगिता विशेष रूप से गौचर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के लिये आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने सामान्य ज्ञान, विज्ञान, खेल और अन्य शैक्षणिक विषयों में उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यहां हुई प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर गौचर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, संस्कार द स्कूल गौचर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिवालिक पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।
    आयोजकों ने बताया कि यंग अचीवर्स काॅम्पिटिशन का उद्देश्य विद्यार्थियों में में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा की भावना और शैक्षणिक रूचि को बढ़ावा देना है। इस सफल आयोजन ने गौचर में शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश दिया और भविष्य में ऐसे अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *