संवेदनशीलता: जब पीड़ित परिवार का दर्द बांटने जमीन पर बैठ गए डीएम प्रतीक जैन*

खबर शेयर करें

*संवेदनशीलता: जब पीड़ित परिवार का दर्द बांटने जमीन पर बैठ गए डीएम प्रतीक जैन*

​रुद्रप्रयाग।
एक ओर गुलदार का खौफ और दूसरी ओर मासूम बच्चे को खोने का असहनीय दर्द,इस कठिन घड़ी में रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी श्री प्रतीक जैन ने संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश की है।
​कल अगस्त्यमुनि के सिंद्रवाणी गांव में गुलदार के हमले में जान गंवाने वाले 5 वर्षीय मासूम दक्ष के परिजनों से मिलने पहुंचे जिलाधिकारी ने प्रोटोकॉल को किनारे रख, जमीन पर बैठकर पीड़ित परिवार का हाथ थामा और उनकी पीड़ा सुनी।
​प्रशासन द्वारा की गई त्वरित घोषणाएं और कार्यवाही।तत्काल आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को ₹10 लाख की सहायता राशि तुरंत प्रदान की जाएगी। छत और सुरक्षा परिवार को ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत घर और गांव में सुरक्षित स्थान पर विस्थापन का भरोसा दिलाया।
भविष्य की चिंता मृतक बालक की दोनों बहनों को 18 वर्ष तक छात्रवृत्ति और दादा-दादी को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ। गुलदार की धरपकड़ गांव में 3 पिंजरे, 5 ट्रैप कैमरे और वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञों की तैनाती।गाँव में रोशनी तत्काल 5 सोलर लाइटें स्थापित, झाड़ियों का कटान और फेंसिंग के निर्देश।



खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *