नन्दानगर विकासखंड के खुनाना गांव के एक व्यक्ति पर भालू ने किया हमला

खबर शेयर करें

 

चमोली।
नन्दानगर विकासखंड के खुनाना गांव के एक व्यक्ति पर भालू ने किया हमला

नन्दानगर विकासखंड के ग्राम खुनाना में गुरुवार को एक गम्भीर वन्य जीव हमला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 01 बजे अपराह्न ग्राम एवं पोस्ट खुनाना, पटवारी क्षेत्र मानखी, तहसील नन्दानगर, जिला चमोली केशर सिंह पुत्र आलम सिंह ,उम्र लगभग 39 पर भालू ने हमला कर दिया।

यह घटना ग्राम खुनाना स्थित जूनियर हाईस्कूल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर घटित हुई। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
भालू के अचानक हुऐ हमले में केशर सिंह को गम्भीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुऐ घायल व्यक्ति को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नन्दानगर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हेयर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद प्रशासनिक समन्वय से घायल व्यक्ति को हेली लिपट के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस घटनाक्रम से गांव व क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू की गतिविधियों पर नजर रखने व गश्त बढ़ाये जाने की मांग की है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *