न्याय पंचायत केन्द्र मुख्यालय बमोथ में पंचायत प्रतिनिधियों का पांच दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली
*न्याय पंचायत केन्द्र मुख्यालय बमोथ में पंचायत प्रतिनिधियों का पांच दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

विकासखंड पोखरी के अन्तर्गत गंगा घाटी की न्याय पंचायत केन्द्र बमोथ में पंचायत प्रतिनिधियों का राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पांच दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
प्रशिक्षण का शुभारंभ अर्चना चौधरी, नोडल अधिकारी / ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बमोथ द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सूगी, करछुना, कुमेड़ा, सरमोला, नाग काण्डा, क्विंठी, खाल, सेमी ग्वाड़ आदि के 80 प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं।
गुरूवार को पंचायत भवन बमोथ में प्रारंभ हुऐ पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री बद्री केदार सृजनात्मक समिति के विषय विशेषज्ञ श्रवण सती, हरेंद्र राणा, ईश्वर नेगी तथा नोडल अधिकारी अर्चना चौधरी ने पंचायत प्रतिनिधियों के पांच दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत प्रतिनिधियों को स्थाई विकास, बाल हितैषी, महिला हितैषी आदि पंचायत के कार्यों के बारे में बताते हुए जानकारी दी गई।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *