तेज रफ्तार का कहर हादसे में बड़ी अप्रिय अनहोनी टली।
जसपुर
जनपद ऊधम सिंह नगर से आरही है बड़ी ओर चौकाने बाली खबर सामने आ रही है जहाँ एक बार फिर दिखाई दिया तेज रफ्तार का कहर दिखाई दिया काशीपुर जसपुर मार्ग कलियावाला मोड़ के सामने जहाँ काशीपुर की ओर से तेजगति से काशीपुर डिपो की रोडवेज बस व सामने से आ रही मोटर साइकिल की आमने सामने की भिड़न्त हो गयी ।
अनियंत्रित वस मोटर साइकिल को काफी दूर तक घसीटते हुए कई कदमो की दूरी पार करके रुकी लेकिन गनीमत यह रही की बाइक सवार टक्कर लगते ही दूर जा गिरा और मामूली चोटें आयी ।
इस घटना में यहाँ एक बार फिर बड़ी पुरानी कहावत चरितार्थ होती नजर आई – कि जाखे राखे साईंया मार सके न कोय। क्यो की घटना को देख कोई नहीं कह पा रहा था कि बाइक बस भिड़न्त में बाइक सवार बच गया यह तो एक अचम्भा व अचरज की बात है ।इतनी भयंकर भिड़न्त में बाइक सवार को मामूली चोटें कुदरत का बड़ा खेल की चर्चाएं आम थी।
घटना में घायल जसपुर चिकित्सालय लाया गया जहाँ चिकित्सको ने उपचार के बाद घर भेज दिया बताया कि 22 वर्षीय युबक राहगीरों ने बताया कि घायल युबक कुँवरपाल पुत्र श्री हरपाल सिंह ग्राम वीरपुरी निवासी अपनी बाइक प्लेटिना से शायद काशीपुर की ओर जा रहा था ।
काशीपुर की ओर से तेज रफ्तार से आरही काशीपुर डिपो की रोडवेज बस UK04 PA 1703 जबरदस्त भिड़न्त हो गयी घटना के बाद सड़क पर भीड़ जमा हो गई राहगीरों ने तुरंत घायल को जसपुर के सरकारी चिकित्सालय पहुँचाया जहाँ चिकित्सकों ने घायल युबक को उपचार के बाद घर को भेज दिया।

घटना की सूचना पाते पुलिस मौके पर पहुंची घटना मैं क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल व बस दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर सड़क पर लगे जाम को खुलवाकर मार्ग सुचारू कराया घटना कल देर साय की बताई जा रही है।
