पंचायत बमोथ में एसडीएम अबरार अहमद की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

खबर शेयर करें

चमोली

जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी के न्याय पंचायत बमोथ में एसडीएम अबरार अहमद की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी साथ ही ग्रामीणों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान कुल 23 शिकायतों में 18 का मौके पर निस्तारण किया गया शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए प्राथमिकता के आधार पर सम्बंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।*


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *