शिविर में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुयी, इनमें से सभी शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण

खबर शेयर करें

चमोली

विकास खण्ड गैरसैंण के तहसील आदिबद्री की न्याय पंचायत देवलकोट (कंसुआ) में जन-जन की सरकार ,जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत लगा बहुउद्देशीय शिविर।

शिविर में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुयी, इनमें से सभी शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण

शिविर में लगाए गए स्टालों के माध्यम से 380 लोगों ने लिया विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ |

 मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी पहल जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड गैरसैंण की तहसील आदिबद्री के न्याय पंचायत देवलकोट (कंसुआ) में गुरुवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर सचिव उत्तराखंड शासन विनोद गिरी गोस्वामी द्वारा की गई। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना रहा।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से कुल 380 लोगों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाया। स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व, कृषि, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, पशुपालन, आयुर्वेद, होम्योपैथिक, रीप एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक समस्याओं से संबंधित प्रकरण शामिल रहे।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री आर० पी० सती , उप जिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड , जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी , स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *