चमोली
नंदप्रयाग – घाट मोटर मार्ग पर सेरा गांव के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का रेस्क्यू किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर सायं को नन्दानगर से नन्दप्रयाग की ओर आ रहा एक अल्टो कार वाहन सेरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना के बाद स्थानीय नागरिक व पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। बताया गया कि सेरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र हिम्मत सिंह नन्दानगर बाजार से वापस अपने घर सेरा लौट रहा था, इस दौरान सेरा गांव से पहले वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
घटना के बाद से ही इलाके में मातम छाया हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से शव दाह संस्कार के लिये परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
