अपनी मांगो को लेकर अधिवक्ताओ ने लगाया जाम
देहरादून।
बीते 19 दिनों से अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे अधिवक्ताओ ने आज घंटाघर पर जाम लगाकर प्रदशन किया। उनका यह प्रदशन धरना स्थल पर खत्म हुआ… इस दौरान अधिवक्ताओ ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। बार एसोसिएशन सचिव राजवीर सिंह बिष्ट ने कहा की हम मुख्यमंत्री से भी मिल चुके है लेकिन उनकी मांगो पर अभी तक कोई सकारात्मक फैसला नहीं हुआ है। कहा की सभी अधिवक्ताओ की एक ही मांग है की जो उनका पुराना चैम्बर है वही पर उन्हें रहने दिया जाए कहा की ज़ब तक उनकी मांगो पर अमल नहीं किया जाता तब उनका प्रदशन ऐसे ही जारी रहेगा।
