चमोली
रा.उ.मा.वि. सिमल्ट में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयुर्वेद चिकित्सालय चमोला ने किया छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण

गुरूवार 06 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय चमोला जनपद चमोली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सीमल्ट एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीमल्ट में लगभग 30 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैद्य हिमांशु डिमरी ने उत्तराखंड राज्य की महत्ता को बताते हुए उत्तराखंडी गीत, उत्तराखण्ड मेरी मातृ भूमि गीत गाकर किया । तत्पश्चात उत्तराखंड राज्य के निर्माण में बलिदानी हुए क्रांतिकारियों को याद किया ।
यहां की गंगा यमुना बद्री केदार हिमालय इसका महत्व छात्रों को समझाया ।
योग अनुदेशक सतेंद्र कुमार एवं अमिता नेगी ने महत्वपूर्ण योग सत्र का आयोजन किया एवं वैद्य हिमांशु डिमरी ने निशुल्क परामर्श एवं औषधि वितरण कर छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
