चमोली
आयुष्मान आरोग्य मंदिर चमोला चिकित्सालय ने लगाया जूनियर व प्राइमरी विद्यालय सिमल्ट में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
आयुष्मान आरोग्य मंदिर चमोला चिकित्सालय द्वारा राजकीय जूनियर हाई स्कूल सिमल्ट एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिमल्ट विकास खंड कर्णप्रयाग जनपद चमोली में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें कुल 25 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
चिकित्सक वैद्य हिमांशु डिमरी ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में अधिकतर विद्यार्थी श्वास कास प्रतिश्याय ज्वर एवं अन्य मौसमी व्याधियों से ग्रस्त थे। विद्यार्थियों को निःशुल्क जांच के साथ निःशुल्क औषधियां भी वितरित की गई । साथ ही विद्यार्थियों को सदा स्वस्थ रखने हेतु एक विशेष योग प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।जिनमें मुख्य रूप से भुजंगासन , अर्धमत्स्येंद्र आसन , पश्चिम उत्तम आसन, वज्रासन आदि आसनों का अभ्यास कराया गया। जिनमें विद्यार्थियों ने उल्लास पूर्वक प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि दोनों विद्यालयों के स्टाफ गणों एवं विद्यार्थियों का सेवा भाव सदा ही प्रशंसनीय एवं भाव विभोर रहा है।
इस अवसर पर चिकित्सक वैद्य हिमांशु डिमरी ने सभी विद्यार्थियों को उचित खानपान रहन सहन आदि आदतें समझाई एवं उनके सदा स्वस्थ रहने की कामना की।स्टाफ गणों में फार्मेसी अधिकारी संजोग कुमार एवं योग अनुदेशक सतेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
