कलश यात्रा के साथ विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ गौचर में आयोजन

खबर शेयर करें

चमोली 

कलश यात्रा के साथ विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ गौचर में आयोजन
नगरपालिका क्षेत्र गौचर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें आसपास के गांवों से लोगों ने भाग लिया।


गौचर के मेला मैदान में आयोजित विराट सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में दिगंबर प्रसाद गैड़ी जी , जिला संचालक कर्णप्रयाग महंत राधा कृष्ण गिरी जी, महाराज श्रीमती लक्ष्मी शाह राज्य सह प्रभारी पतंजलि, आकाश सारस्वत जी मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली मुख्य रूप से मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता दिगंबर प्रसाद गैडी ने अपने संबोधन सभी हिंदुओं को संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदू संगठिन रहेंगे तो हमारी संस्कृति जीवित रहेगी। यह विचारधारा हम सभी में होनी आवश्यक है। जीत सिंह बुटोला व पालिका परिषद के सभासद विनीत रावत के संयुक्त संचालन में हुऐ कार्यक्रम में विष्णु दत्त भट्ट जिला कार्यवाह, चिन्तामणी सेमवाल, विभाग कार्यवाह मुकेश जी, नगर कार्यवाह मदन सिंह चौधरी जी, जगदम्बा प्रसाद, नगर बौद्धिक प्रमुख, सुरेन्द्र कनवासी, नगर संघ चालक चैतन्य बिष्ट, अनिल नेगी, प्रकाश गौड़, नवीन टाकुली, कैलाश केडियाल आदि मौजूद रहे। लेकिन स्थानीय विधायक अनिल नौटियाल सहित कई अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता नजर नहीं आये। समापन पर पालिका परिषद के पार्षद चैतन्य बिष्ट वार्ड नंबर 4 की ओर से सभी को जलपान वितरित किया गया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *