जन कल्याण लोक सेवा समिति गौचर के तत्वावधान में 01 मार्च को वृहद होली मिलन समारोह
CHAMOLI
नगरपालिका क्षेत्र गौचर में जन सरोकारों से जुड़ी जन कल्याण लोक सेवा समिति द्वारा आगामी 01 मार्च को नगर क्षेत्र में होने वाली वृहद होली मिलन समारोह की तैयारियों के साथ नगर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों महिला समूहों व विद्यालयों को निमंत्रण दिया जा रहा है।
समिति के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील पंवार व समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि विगत वर्षों की भांति जन कल्याण लोक सेवा समिति इस वर्ष भी गौचर मेला मंच में बड़े हर्षोउल्लास के साथ होली मिलन समारोह कार्यक्रम आगामी 01 मार्च को आयोजित करने जा रही है जिसमें गौचर शहर एवं नजदीकी गाँवों, विद्यालयों, महिला समूहों, कीर्तन मण्डलियों, महिला मंगलदलों एवं सामाजिक संगठनों का होली के परिपेक्ष में कार्यक्रम किया जाना है।
जन कल्याण लोक सेवा समिति द्वारा सभी समाजिक संगठनों, महिलाओं समूहों और विद्यालयों से इस होली मिलन समारोह में 25 फरवरी तक अपनी प्रस्तुतियां देने हेतु जानकारी देते हुऐ नामांकन कराये जाने की अपील की गई है। तथा कहा गया है कि होली मिलन समारोह में केवल होली से संवंधित प्रस्तुतियां ही मान्य की जायेगी। जिसके लिये किसी भी एक संस्था या कीर्तन मंडली का कार्यक्रम 05 से 07 मिनट तक का होगा। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों को सम्मानित किया जाएगा। समिति द्वारा कहा गया है कि कार्यक्रम सुबह 09 बजे से शुरू किया जायेगा।
प्रतिभाग करने वाली टीमें, फोन नं. 9634075462,
8273960527 एवं 8941094600 पर अपना नामांकन करवा सकते हैं।
