गौचर / चमोली।
भाजपा नगर मंडल गौचर व कर्णप्रयाग ने लंगर सेवा करके वीर बाल दिवस मनाया

आज राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 में चटवापीपल – कर्णप्रयाग के मध्य गलनाॐ में गौचर रानीगढ़ मंडल एवं कर्णप्रयाग ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से गौचर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र बद्री नेगी एवं कर्णप्रयाग के विक्रम मिंगवाल के नेतृत्व में दशम गुरु साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के शौर्य के उपलक्ष्य में लंगर सेवा करके बीर बाल दिवस मनाया गया।
मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र बद्री नेगी व विक्रम मिंगवाल ने कहा कि यह दिवस सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादे बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह, कुलदीप सिंह व सरदार गजपाल सिंह के बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसलिए बाल दिवस के रूप में राष्टीय राजमार्ग के गलनाऊं नामक स्थान पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंगर लगाकर आने जाने वाले यात्रियों को चाय पकौड़ी बिस्किट आदि की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता टीका प्रसाद मैखुरी ,जिला उपाध्यक्ष अनूप नेगी, जिला महामंत्री ईश्वर नेगी, महामंत्री कांता देवी, कुसुम कंडारी, जयकृत बिष्ट, गजेंद्र नयाल, पूर्व अध्यक्ष दिनेश डिमरी, सुरेंद्र पुंडीर, सुनील कुमार, मनीष राणा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवा दी। मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी ने इन साहिबजादों को नमन करते हुऐ कहा कि बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह, कुलदीप सिंह व सरदार गजपाल सिंह का बलिदान समस्त हिंदुस्तान की सभ्यता और संस्कृति की रक्षा के लिऐ तथा हिंदुस्तान के संपूर्ण समाज की रक्षा लिए जन्मो जन्मो तक याद किया जाएगा।
