भाजपा रानीगढ़ गौचर मंडल ने कांग्रेस के दुष्प्रचार का पुतला दहन किया

खबर शेयर करें

 

चमोली

भाजपा रानीगढ़ गौचर मंडल ने कांग्रेस के दुष्प्रचार का पुतला दहन किया

आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी गौचर रानीगढ़ मंडल ने गौचर में अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में कांग्रेस द्वारा किये जा रहे दुष्प्रचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस का पुतला दहन किया गया।

मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस का पुतला दहन किया एवं विरोध जताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट जी एवं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर कांग्रेस के द्वारा गलत गलत बयान बाजी की जा रही है और बार-बार अंकिता भंडारी केस में दबाव बनाया जा रहा है जो कि मामला अभी कोर्ट में है, तथा दोषी व्यक्ति जेल में बंद हैं।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी के नाम पर कांग्रेस द्वारा तुच्छ राजनीति की जा रही है। तथा दिवंगत आत्मा को राजनीति की ढाल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की इस दुष्प्रचार का डट कर मुकाबला करेगी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *