महाविद्यालय तलवाड़ी मे 2 दिसंबर को पुस्तक मेले का आजोजन होगा।

खबर शेयर करें

महाविद्यालय तलवाड़ी मे 2 दिसंबर को पुस्तक मेले का आजोजन होगा।

 

थराली।
छात्र हित एवं जनहित के दृष्टिगत उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी द्वारा अध्ययन केंद्र राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी-19023 द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण पुस्तके नि:शुल्क वितरित किए जाने हेतु व्यापक पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है अध्ययन केंद्र के वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष डॉक्टर सेराज मोहम्मद ने बताया कि इस पुस्तक मेले में वितरित की जाने वाली पुस्तके विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं, महाविद्यालय के संस्थागत एवं भूतपूर्व छात्रों तथा विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण करने वाले अध्यापकों इत्यादि हेतु बहुत उपयोगी सिद्ध होगी और इसी क्रम में सभी से इस व्यापक पुस्तक मेले के आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।
अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. शंकर राम ने बताया कि यह व्यापक नि:शुल्क पुस्तक मेला 2 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से महाविद्यालय के लाल बहादुर शास्त्री सभागार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तलवाड़ी, ग्वालदम, थराली, देवाल एवं नारायणबगड़ की समस्त जनता, महाविद्यालय के संस्थागत एवं भूतपूर्व छात्र, अध्ययन केन्द्र के छात्र एवं समस्त शिक्षकगण इस निःशुल्क पुस्तक मेले का लाभ लेने हेतु आमंत्रित है


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *