विकासनगर में नाबालिग युवती की हत्या से हड़कंप, देहरादून। देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में एक नाबालिग युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती का शव उसके घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतका बुधवार शाम अपने चचेरे भाई के साथ घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। गुरुवार सुबह उसका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रारंभिक जांच में युवती के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के निशान मिले हैं। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को मौके पर बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि युवती के चचेरे भाई की तलाश की जा रही है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह स्वयं विकासनगर के लिए रवाना हो गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी। गौरतलब है कि इससे पहले विकासनगर में कश्मीरी शॉल व्यापारियों के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई थी, जिसे लेकर पहले से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विकासनगर में नाबालिग युवती की हत्या से हड़कंप, देहरादून। देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में एक…

चकराता तहसील के खरोड़ा गांव में गुलदार का आतंक, 18 बकरियां मारीं

चकराता तहसील के खरोड़ा गांव में गुलदार का आतंक, 18 बकरियां मारीं चकराता। चकराता तहसील के…

जन-समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सोनला में “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” के बहुउद्देशीय शिविर का हुआ आयोजन

  Chamoli  जन-समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सोनला में “जन जन की सरकार, जन जन के…

2 से 5 जून तक होगा अभिनीत बधाणी महोत्सव का रंगारं

2 से 5 जून तक होगा अभिनीत बधाणी महोत्सव का रंगारंग आयोजन। सुभाष पिमोली थराली  …

पहाड़ी व्यंजनों को बढ़ावा दे रहा है असली पप्पू ढाबा! लोगों की उमड़ी भीड़ स्थानीय व्यंजन और कलाकारों को मंच देने की अनूठी पहल

पहाड़ी व्यंजनों को बढ़ावा दे रहा है असली पप्पू ढाबा! लोगों की उमड़ी भीड़ स्थानीय व्यंजन…

भूमिका चौरसिया ने अपनी हॉबी को पेशे में बदलते हुए पिछले 11 महीनों में अपनी कला का एक नया आयाम स्थापित किया है।*

*देहरादून* भूमिका चौरसिया ने कला को पेशा बनाया, महिलाओं को रोजगार देने का किया वादा* .देहरादून…

*पुलिस की सराहनीय पहल: भटक रहे 7 वर्षीय बालक को सुरक्षित माँ को सौंपा*

  चमोली *पुलिस की सराहनीय पहल: भटक रहे 7 वर्षीय बालक को सुरक्षित माँ को सौंपा*…

*रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया*

देहरादून   आज शासकीय आवास, देहरादून से रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को…

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रसून जोशी तथा बॉलीवुड अभिनेता श्री अनुपम खेर ने भेंट की।

देहरादून आज शासकीय आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रसून जोशी तथा बॉलीवुड…

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing! Pahado…