चिडंगा मल्ला को ब्लॉक देवाल में शामिल किया जाय। तहसील और ब्लॉक एक ही स्थान पर करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

खबर शेयर करें

चिडंगा मल्ला को ब्लॉक देवाल में शामिल किया जाय। तहसील और ब्लॉक एक ही स्थान पर करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

थराली।

रविवार को ग्राम पंचायत चिडंगा मल्ला में खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान राकेश चंद्र ने की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि ग्राम चिडंगा को देवाल ब्लॉक में सम्मिलित किया जाय। सभी का कहना था कि चिडंगा गांव से देवाल की दूरी केवल चार किमी है। जबकि थराली की दूरी 15 किमी है। वहीं ग्राम पंचायत चिडंगा मल्ला को तहसील देवाल में सम्मिलित किया गया है। जिससे भविष्य में ग्रामीणों को अलग-अलग ब्लॉक और तहसील मुख्यालय होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। भौगोलिक स्थिति और आपदा को देखते हुये चिडंगा ग्राम पंचायत की तहसील और ब्लॉक मुख्यालय एक ही जगह किया जाय। बैठक में विकसित भारत जीरामजी की कार्ययोजना के लिए प्रस्ताव रखे गये। गांव में सौलवें वित्त और अन्य योजनओं के तहत भी विकास कार्यों के प्रस्ताव बैठमें रखे गये। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी शैलेंद्र नेगी, ग्राम विकास अधिकारी जयवीर बर्तवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश जोशी, महिला मंगल दल अध्यक्ष पुष्पा देवी, बंसती बिष्ट, अंजू देवी, सुरेशानंद, हीरा सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *