चमोली
रानीगढ़ पट्टी के गांवों में कांग्रेसियों ने मनरेगा का नाम बदलने सहित अंकिता भंडारी न्याय यात्रा में भाग लिया

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने विकासखंड कर्णप्रयाग के तहत रानीगढ़ पट्टी की खरसांई, गैथी, सिदोली, पाडुली आदि गांवों में बैठकें आयोजित कर लोगों को सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने का आरोप लगाया तथा अंकिता भंडारी के मामले में अब तक न्याय नहीं मिलने के चलते न्याय यात्रा निकाली गई। कांग्रेसियों ने कहा कि मनरेगा में कार्य दिवस बढ़ा कर मजदूरी में वृद्धि की जाय। भाजपा सरकार महात्मा गांधी के नाम से संचालित वर्षों पुरानी योजना से नाम हटाने का कार्य कर रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार की जनविरोधी ऐसे कार्यों का विरोध कर रही है।
रानीगढ़ पट्टी के गांवों में आयोजित जनजागृति बैठकों में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौतम मिंगवाल, जिला महामंत्री अजय किशोर भंडारी, पूर्व न्याय पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण राणा, पूर्व प्रधान जगदीश केडियाल, वरिष्ठ कांग्रेसी राम प्रसाद देवली सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, स्थानीय महिला मंगल दलों की महिलाएं व युवक मौजूद रहे।
