गौचर / चमोली।
वित्तीय साक्षरता पर नाबार्ड के सौजन्य से सहकारी बैंक शाखा गौचर ने ग्राम पंचायत सूगी में आयोजित की बैठक
जिला सहकारी बैंक चमोली के गौचर शाखा ने नाबार्ड के सौजन्य से विकासखंड पोखरी की ग्राम पंचायत सूगी में वित्तीय साक्षरता पर बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को बैंकिंग संवंधी तथा भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में दी जा रही सहायता राशि की जानकारी देते हुऐ योजनाओं से लाभ लेने का आह्वान किया गया। तथा निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत विकास योजनाओं में बैंक द्वारा दी गई (आर्थिक सहायता) ऋण को जमा कर नये कारोबार हेतु पुनः आर्थिक सहायता उपलब्ध करने का फायदा उठाने की अपील की गई।
इस मौके पर नाबार्ड के डीडीएम और गौचर शाखा के प्रवंधक मनोज फर्स्वाण ने ग्रामीणों को बैंक में खाता खोलना, बचत, आवर्ती संवंधी सहित समाजिक जनकल्याण, प्रधानमंत्री जन-धन, जैसी अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुऐ सरकार द्वारा दी गई अनुदान राशि का सद्प्रयोग कर अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ करने की बात कही गई।
बैठक में सहकारी समिति बमोथ की सचिव रजनी रावत, मिनी बैंक की आंकिक हेमलता पन्त, बैंक सखी गुड्डी देवी, ग्राम प्रधान सूगी (गडूना) प्रेमलता देवी, छन्दोली, सूगी व गडूना से पुष्पा देवी, दीपा देवी, लक्ष्मी देवी, शक्ति देवी, शशि देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
