गौचर / चमोली।
राजकीय इंटर कालेज बरतोली में मनाया गया संस्कृति दिवस
रानीगढ़ पट्टी के राजकीय इंटर कालेज बरतोली में संस्कृति दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत सदस्य मझखोला मूल्यगांव दीपा बिष्ट, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान बरतोली बीरा देवी, पीटिये अध्यक्ष मदन सिंह विष्ट, एसएमसी अध्यक्ष प्रदीप सिंह बिष्ट आदि ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं व महिला समूहों द्वारा पारम्पारिक रोटाने, चौलाई के लड्डू, गहत की पकोड़ी, मिस्त्री रोटी, झंगोरे की खीर, चौलाई की रोटी आदि पकवान बनाए गये।
इस अवसर पर छात्र छात्राओं एवं महिला मंगल दलों द्वारा लोक नृत्य, झूमेला, तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे छात्र छात्राओं व महिला मंगल दलों को विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता ममगाईं द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता बिजेंद्र बिष्ट आदि के अलावा शिक्षक शिक्षिका वीएन सती, सचिन कुमार, योगेश बिष्ट, शशिभूषण नौटियाल, ममता पंवार, कुशुम कंडवाल, सीमा नेगी, स्वेता धम्मन, सुरेन्द्र बिष्ट, शैलेश बिष्ट, नवीन बिष्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता ममगाईं ने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।
*राजकीय इंटर कालेज बरतोली में मनाया गया संस्कृति दिवस*
रानीगढ़ पट्टी के राजकीय इंटर कालेज बरतोली में संस्कृति दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत सदस्य मझखोला मूल्यगांव दीपा बिष्ट, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान बरतोली बीरा देवी, पीटिये अध्यक्ष मदन सिंह विष्ट, एसएमसी अध्यक्ष प्रदीप सिंह बिष्ट आदि ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं व महिला समूहों द्वारा पारम्पारिक रोटाने, चौलाई के लड्डू, गहत की पकोड़ी, मिस्त्री रोटी, झंगोरे की खीर, चौलाई की रोटी आदि पकवान बनाए गये।
इस अवसर पर छात्र छात्राओं एवं महिला मंगल दलों द्वारा लोक नृत्य, झूमेला, तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे छात्र छात्राओं व महिला मंगल दलों को विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता ममगाईं द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता बिजेंद्र बिष्ट आदि के अलावा शिक्षक शिक्षिका वीएन सती, सचिन कुमार, योगेश बिष्ट, शशिभूषण नौटियाल, ममता पंवार, कुशुम कंडवाल, सीमा नेगी, स्वेता धम्मन, सुरेन्द्र बिष्ट, शैलेश बिष्ट, नवीन बिष्ट मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता ममगाईं ने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।