चमोली
जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ में वार्षिकोत्सव व इन्द्रमणि बडोनी का 100 वां जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने विद्यालय को पुस्तकालय व सौंदर्यीकरण हेतु 10 – 10 लाख रुपए देने की घोषणा की
जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ में वार्षिक समारोह व इन्द्रमणि बडोनी का 100 वां जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री, जिला पंचायत सदस्य जाख वार्ड रेखा बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य सिमली विक्रम सिंह कठैत द्वारा किया गया। अतिथियों के सम्मान में विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, पंचायत सदस्य रेखा बिष्ट, विक्रम सिंह कठैत व प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं आदि ने स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी जी के जीवन वृत्तांत पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। अध्यक्ष दोलत सिंह बिष्ट व उनके साथ आये विशिष्ठ अतिथियों ने छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादाई गीत रामी बोराणी गीत, काफल पाको,व वीर ग्राम की महिलाओं ने मां नन्दा देवी की झांकी, तथा बगड़ी मरोड़ा तोक की महिलाओं ने द्रौपदी स्वयंवर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि बेहतरीन प्रस्तुतियां ने वातावरण में करूणा व सकारात्मक उर्जा से भर दिया।
नन्हे बच्चों द्वारा रामी बोराणी गीत समारोह में आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस नाट्य गीत में उपस्थित दर्शकों की आंखें नम हो गई। जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किऐ गये सांस्कृतिक कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय जनता एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा किये गये मांग पर विद्यालय में पुस्तकालय हेतु 10 लाख रुपए के अलावा सौंदर्यीकरण को भी 10 लाख रुपए देने की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने एक सच्चे व ईमानदार पूर्व सैनिक लक्ष्मण सिंह खत्री को विजयी बना कर क्षेत्र व जिले के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समारोह में ग्राम निवासी एवं जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुदर्शन सिंह खत्री ने अपने फौजी भाई स्वर्गीय राजदर्शन की स्मृति में 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रथम छात्र को 21 हजार रूपए तथा दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को 11 – 11 हजार रुपए देने की घोषणा भी करवाई गई। जिसका विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुऐ धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रवंधक संजय लखेड़ा व विद्यालय परिवार द्वारा संस्थापक प्रवंधक ललिता प्रसाद लखेड़ा, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित ग्राम प्रधान बमोथ रूचि ठाकुर, विद्यालय को भूमि दान करने वाले शिवराज सिंह ठाकुर, सौंणी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं महिला मंगल दल अध्यक्ष रानों, सूगी , ग्राम प्रधान सूगी, विद्यालय के पूर्व सेवानिवृत्त अध्यक्ष धन सिंह ठाकुर, लिपिक चक्रधर चमोला, इन्द्र सिंह नेगी, विद्यालय के पूर्व प्रवंधक सैनानी प्रसाद चमोला, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कमेटी के सदस्य किशन लखेड़ा धीरेन्द्र चौधरी, सूरज रावत, मुकेश लखेड़ा, सेवा निवृत्त कोषाधिकारी बृजमोहन भट्ट, विनोद खत्री, अभिभावक संघ अध्यक्ष राजकुमार, एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती कविता देवी, सहित विद्यालय के सभी पूर्व प्रवंधकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं, शिक्षक राजेश पन्त, गौरव पुरोहित, रितिका जोशी, मोनिका थपलियाल, देवेन्द्र कुमार, सुश्री निक्की पंवार, लिपिक सुनील जग्गी, पुष्पेन्द्र रावत, भारी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।
