सेलाकुई चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, 5 लाख की ज्वैलरी बरामद 2 अभियुक्त गिरफ्तार, एक किशोर संरक्षण में

खबर शेयर करें

सेलाकुई चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा,

5 लाख की ज्वैलरी बरामद 2 अभियुक्त गिरफ्तार, एक किशोर संरक्षण में
देहरादून।

एसएसपी दून की सटीक रणनीति एक बार फिर अपराधियों पर भारी पड़ी है। थाना सेलाकुई क्षेत्र में बंद घर में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी व इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार वादी अमर सिंह बारवाल पुत्र गोविंद राम, निवासी भागीरथी एनक्लेव राजावाला, देहरादून ने थाना सेलाकुई में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर से ज्वैलरी और अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना सेलाकुई में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और संदिग्धों के संबंध में जानकारियां जुटाईं। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पूर्व में इस तरह की घटनाओं में शामिल आरोपियों का भी सत्यापन किया गया।
पुलिस की सतत कार्रवाई के परिणामस्वरूप 6 जनवरी को चेकिंग के दौरान राजा रोड तिराहे से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अनुज और मोहित ठाकुर को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने नशे की लत और अन्य शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। घटना में शामिल एक विधि विवादित किशोर को भी संरक्षण में लिया गया है।
दून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *