नशे में धुत चालक ने चढ़ाई गाड़ी, दो दरोगा हुए घायल ।

खबर शेयर करें

 

डोईवाला

नशे में धुत चालक ने चढ़ाई गाड़ी, दो दरोगा हुए घायल ।

देर रात चेकिंग कर रही डोईवाला कोतवाली पुलिस में उस समय अफरा तफरी मच गई जब हरिद्वार की ओर से आ रहा एक वाहन बेरीकेटिंग को तोड़कर उनके ऊपर आ चढ़ा। घटनाक्रम के अनुसार देर रात प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वाहन चेकिंग में लगे हुए थे पुलिस ने इस समय तीन वाहन लाल थप्पड़ चौकी बैरियर के पास रोके हुए थे और चेकिंग चल रही थी।

इसी दौरान हरिद्वार रोड की तरफ से एक वाहन तेजी से वहां आया और बैरिकेडिंग तोड़कर आगे तक आ गया इससे पहले कि पुलिस कुछ समझ पाती वाहन चालक ने कार को बैक किया और दोबारा आगे की ओर बढ़ा दिया जिस घटना से वाहन चेकिंग कर रहे दो दरोगा चपेट में आकर पूरी तरह घायल हो गए।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि वाहन चढ़ जाने से हार्रावाला चौकी इंचार्ज रघुवीर कपरवान और ए एस आई मनोज कुमार अस्पताल में भिजवाए गए हैं और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *