चमोली
लगातार हो रही बर्फबारी के कारण जोशीमठ–औली मार्ग यातायात हेतु बंद हो गया है।
साथ ही रुद्रप्रयाग पोखरी गोपेश्वर मोटर मार्ग मोहानखाल क्षेत्र में कि.मी. 39 से 44 तक बर्फ जमने के कारण अवरुद्ध है।*
मार्ग को सुचारु करने हेतु लोक निर्माण विभाग, पोखरी द्वारा जेसीबी मशीन से सड़क की सतह से बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है।
मौसम अनुकूल होते ही मार्ग शीघ्र खोलने का प्रयास किया जायेगा।आमजन से अनुरोध है कि मार्ग खुलने तक अनावश्यक यात्रा से बचें एवं प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं का पालन करें।
