देहरादून रेस कोर्स-स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में इंडिया ग्लोबल ट्रेड फेयर की अवधि बढ़ी, अब 26, 27 और 28 तक रहेगा आयोजन

खबर शेयर करें

देहरादून रेस कोर्स-स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में इंडिया ग्लोबल ट्रेड फेयर की अवधि बढ़ी, अब 26, 27 और 28 तक रहेगा आयोजन

देहरादून।

Race Course क्षेत्र स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित इंडिया ग्लोबल ट्रेड फेयर को लोगों की बढ़ती मांग और भारी भीड़ को देखते हुए तीन दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब यह ट्रेड फेयर 26, 27 और 28 तारीख तक आयोजित किया जाएगा।


ट्रेड फेयर को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार, देहरादून ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों और देश–विदेश से भी बड़ी संख्या में व्यापारी और ग्राहक यहां पहुंच रहे हैं। विभिन्न राज्यों और अंतरराष्ट्रीय स्तर से आए व्यापारियों ने अपने-अपने आकर्षक स्टॉल लगाए हैं, जहां घरेलू उपयोग से लेकर फैशन, हैंडीक्राफ्ट, इलेक्ट्रॉनिक सामान और खास उत्पाद उपलब्ध हैं।


फेयर में मिलने वाले सामान की गुणवत्ता और वैरायटी लोगों को खासा आकर्षित कर रही है। खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन और खानपान की भी बेहतरीन व्यवस्था की गई है। ट्रेड फेयर में बनाए गए फूड कोर्ट में देश के अलग-अलग हिस्सों के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खास बात यह है कि भोजन तैयार करते समय स्वच्छता और हाइजीन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे लोग निश्चिंत होकर खानपान का आनंद ले सकें।

आयोजक चंदन चैटर्जी (CEO)और राजीव घोष (CEO)का कहना है कि लगातार बढ़ रही भीड़ और लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए ट्रेड फेयर की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहर से आए पर्यटकों के लिए भी यह ट्रेड फेयर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


इंडिया ग्लोबल ट्रेड फेयर के मीडिया कॉडिनेटर किशोर रावत ने बताया कि न केवल व्यापारियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि आम जनता को एक ही स्थान पर विविध प्रकार की वस्तुएं और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने में भी सफल साबित हो रहा है।यहा मेला 28 तारीक तक चलेगा


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *