खाड़ी देशों में फंसे जिले के आठ नागरिक सभी सुरक्षित प्रशासन लगातार संपर्क में: डीएम

खबर शेयर करें

चम्पावत 

खाड़ी देशों में फंसे जिले के आठ नागरिक सभी सुरक्षित प्रशासन लगातार संपर्क में: डीएम

ईरान युद्ध में चंपावत जिले के आठ नागरिक भी विभिन्न खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने आज जानकारी देते हुए बताया 6 नागरिक जिले की पूर्णागिरि तहसील से हैं जिनमें बहरीन व दुबई में वह लोग कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा दो लोगों की भी खाड़ी देशों में होने की सूचना मिली है।

 

जिलाधिकारी ने कहा वर्तमान में जिले के आठ नागरिक खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं।प्रशासन उनसे लगातार संपर्क में है सभी लोग सुरक्षित हैं तथा उन लोगों से सहायता के बारे में भी पूछा गया है। जिलाधिकारी ने बताया अभी तक उन लोगों के द्वारा देश लौटने की इच्छा नहीं जताई है। कहा भारत सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार स्थिति पर नज़रें बनाए हुए हैं। तथा दूतावास से भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। प्रशासन गल्फ कंट्री में फंसे इन लोगों से संपर्क में है। जिलाधिकारी ने कहा एसडीएम व तहसीलदार के माध्यम से जिले के अन्य लोगों की जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा अगर कोई भी नागरिक उनके गांव या आस पड़ोस का ईरान युद्ध में गल्फ कंट्री में फंसा हुआ है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। कहां अभी आंकड़े और जुटाए जा रहे हैं कहां सरकार के द्वारा गल्फ कंट्री में फसे लोगों की पूरी मदद की जाएगी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *